फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पत्नी ने पुलिस से शिकायत की तो पति ने फंदे पर लटककर दी जान

Wed, 15 Nov 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में  युवक की मोत के बाद  जमा भीड
विज्ञापन
कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के भभीसा गांव में पत्नी के पुलिस से शिकायत से क्षुब्ध हुए 30 वर्षीय पति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। फंदे पर शव लटका देख सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भभीसा निवासी 30 वर्षीय युवक दीपक का अपनी पत्नी के साथ शराब का सेवन करने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि विवाद में दीपक ने पत्नी के साथ हाथापाई कर दी। जिस पर महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कुछ देर बाद युवक ने मकान के भीतर जाकर पंखे के सहारे फंदे पर लटक गया। परिजनों ने यह देखा तो उसके होश उड़ गए मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी समयपाल सिंह अत्री का कहना है कि गांव भभीसा में एक युवक फंदे पर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें