फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ये कैसा यातायात माह, पुलिस के सामने ही नियमों का उल्लंघन

विज्ञापन
शामली अंजत्ता चौक पर ट्रिपल राइडिंग करते युवक
विज्ञापन
शामली। जिले में यातायात नवंबर माह शुरू हो गया है, लेकिन वाहन चालक पुलिस के सामने ही यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुपहिया वाहन पर तीन सवारी और कार में सीट बेल्ट न लगाकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। उधर, यातायात पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 154 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक नवंबर से यातायात नवंबर माह शुरू हुआ है। इस माह में यातायात पुलिस वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी ताकि सड़क हादसे होने से बचा जा सके। इसे लेकर यातायात पुलिस ने शहर में कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान किए, लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करने हुए दिखाई दिए।
-
स्थान : विजय चौक दोपहर दो बजे
स्कूलों की छुट्टी के समय दुपहिया वाहन पर तीन छात्र स्कूटर पर जाते हुए मिले। उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाया था। विजय चौक पर यातायात पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। वे यातायात का संचालन कराने में व्यस्त थे। इसी दौरान एक अन्य स्कूटर भी तीन युवक यातायात पुलिसकर्मियों के सामने जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

- स्थान : फव्वारा चौक समय एक बजे
फव्वारा चौक पर पुलिसकर्मी मौजूद मिले। उनके सामने ही दुपहिया वाहन पर तीन लोग जा रहे थे। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट के चालक कार चलाते हुए निकले।
स्थान : अजंता चौक शाम छह बजे।
अजंता चौक पर यातायात पुलिसकर्मी मौजूद थे। वे वाहनों का संचालन करा रहे थे। पुलिसकर्मियों के यातायात संचालन कराने में व्यस्त होने का फायदा वाहन चालक उठा रहे थे। वहां से बाइक पर तीन लोग जाते हुए मिले। उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाया था।
- 154 वाहन चालकों के हुए चालान
शामली। यातायात माह के तहत पुलिस ने शहर में मुख्य चौराहों और मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया। जिला यातायात प्रभारी ने बताया अभियान के दौरान बिना हेलमेट के 48, तीन सवारी के 35, बिना सीट बेल्ट के 19, नो पार्किंग के 14, यातायात नियम उल्लंघन के सात, दोषपूर्ण नंबर प्लेट के छह, रॉन्ग साइड के छह, वायु प्रदूषण के सात, बिना बीमा के पांच, प्रेशर हॉर्न के पांच, नो एंट्री के दो कुल 154 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें