फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पिछले तीन दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बृहस्पतिवार को सुबह धूप निकली। दोपहर बाद आकाश में बादल छाए जाने और तेज हवा चलने से दिन का पारा एक डिग्री लुढ़क गया। 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से दिन का तापमान 29 और रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से कभी धूप और कभी बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी। दिन का तापमान पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री लुढ़केगा। जिससे मौसम ठंडा होगा। शनिवार से मौसम मे सुधार आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें