फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम से लौटे जत्थे का स्वागत

विज्ञापन
झिंझाना में श्री खाटू श्याम से लौटे श्रद्धालुओं का फूलमाला डालकर स्वागत करते कस्बावासी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खाटू श्याम से लौटे जत्थे का स्वागत
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। कस्बे से 10 दिन पूर्व खाटू श्याम गए श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार की सुबह लौटा। कस्बा वासियों ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

कस्बे के श्री खाटू श्याम परिवार से आठ श्रद्धालुओं के एक जत्थे ने 28 सितंबर को खाटू श्याम के लिए पदयात्रा शुरू की थी। श्याम प्रेमियों ने बताया कि पांच अक्तूूबर दशहरे वाले दिन सुबह चार बजे आठ श्रद्धालुओं का यह जत्था खाटू श्याम पहुंच गया था और वहां बाबा श्री श्याम के दर्शन और निशान चढ़ाकर करीब 10 बजे चल दिया था, जो आज शुक्रवार की सुबह झिंझाना गाड़ीवाला पर पहुंच गया। भाजपा प्रकोष्ठ के व्यापारी नेता आशीष मित्तल अपने साथी गौरव संगल, ललित नामदेव, गोपाल, और बिजेंद्र कश्यप, आशु शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि के साथ गाड़ीवाला के शिव मंदिर में पहुंचकर सभी श्रद्धालु पद यात्रियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद ढोल के साथ नाचते पद यात्रियों का यह जत्था पहले भूमिया खेड़ा मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन

जत्थे में रुपेश उर्फ बॉबी वत्स, दक्ष वत्स, शुभम वत्स, अंकित शर्मा उर्फ काला, पिंटू कश्यप, नेत्रपाल कश्यप, नंदी पंजाबी, पंकज शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें