शामली। रविवार को मुजफ्फरनगर रोड पर कार्यक्रम के लिए समाजवादी पार्टी खेल प्रकोष्ठ प्रभारी हसनउद्दीन सिद्दीकी शामली पहुंचे। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, मांगेराम मलिक, सच्चू प्रधान मादलपुर तथा खुशनूद आदि ने स्वागत किया। उन्होंने जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों के लिए भविष्य में प्रारंभ की जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद वे अन्य पदाधिकारियों के साथ मुंडेट स्थित विकेंद्र क्रिकेट एकेडमी पहुंचे। जहां कपिल कश्यप, अक्षय कुमार, रजत तरार, इमरान, अमीर खां आदि खिलाड़ियों से मिले और उनके खेल की प्रशंसा की।