फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पदक विजेता निशानेबाज अवनीश का स्वागत

Mon, 16 Jan 2023 10:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब में अवनीश कुमार का स्वागत करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन

- मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब पर हुआ कार्यक्रम
फोटो
शामली। इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज अवनीश कुमार का मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन पर स्वागत किया गया। विजेता खिलाड़ी 21 और 22 जनवरी को दिल्ली में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर होने वाली भारतीय टीम के लिए ट्रायल देंगे।
विज्ञापन

नौ जनवरी से 14 जनवरी तक एनआरएआई के तत्वावधान में मध्य प्रदेश में सेना के एएमयू सेंटर पर इंडिया ओपन एयर वेपन शूटिंग चैंपियनशिप में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के निशानेबाज चौधरी अवनीश कुमार ने एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। सोमवार को क्लब पर पहुंचे विजेता खिलाड़ी अवनीश कुमार का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कोच मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि अवनीश कुमार 21 व 22 जनवरी को दिल्ली में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर होने वाली भारतीय टीम के लिए ट्रायल देंगे। इस अवसर पर कोच नदीम मंसूरी, अभिषेक मलिक, शोएब मलिक, निखिल कुमार, आरिश चौधरी, वर्धमान, तुषार चौहान, विवेक शर्मा, अभिमन्यु रावत, रवि सिवाच, शोएब अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें