फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आयुष्मान योजना का लाभ मिलने का स्वागत, मानदेय पर भी ध्यान दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में आशाओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा हुई है। इसे लेकर आशाओं से बात की गई तो उन्होंने आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए खुशी व्यक्त की। साथ ही सरकार से मानदेय पर ध्यान देकर बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बड़ीआल निवासी प्रियंका ने कहा कि आशाओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की घोषणा स्वागत योग्य है। आशा दिन रात मेहनत करती हैं और सरकार के जनहित में चलाए जाने वाले कार्यक्रम और योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाने का कार्य करती हैं। सरकार को आशाओं का मानदेय भी बढ़ाना चाहिए।
मोहल्ला रेलपार पंजाबी कालोनी निवासी कल्पना ने कहा अंतरिम बजट में आशाओं को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की घोषणा का लाभ मिलेगा। यह अच्छी बात है कि सरकार ने आशाओं के बारे में सोचा है। इसके लिए सरकार का धन्यवाद। सरकार मानदेय में भी बढ़ोतरी कर दे तो आशाएं अपने परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से कर संकेगी।
विज्ञापन

मोहल्ला गोशाला रोड निवासी अक्षेम ने कहा वह पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड आदि बनाने का कार्य करती हैं। अब सरकार ने अंतरिम बजट में आयुष्मान योजना का लाभ आशाओं को देने की घोषणा की है, उसका स्वागत करती हैं। सरकार को उनके मानदेय बढ़ाना चाहिए। वे दिन रात मेहनत से काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें