फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में परचम लहराकर लौटी टीम का स्वागत

विज्ञापन
जलालाबाद क्षेत्र के गांव उमरपुर में विजेता खिलाडियो का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
नेपाल में परचम लहराकर लौटी टीम का स्वागत
विज्ञापन

जलालाबाद। नेपाल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में परचम लहराकर लौटी अंडर-17 कबड्डी टीम का गांव उमरपुर में जोरदार स्वागत किया गया।
गांव उमरपुर निवासी आकाश राणा ने कबड्डी टीम बनाकर अंडर-17 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। 28 से 30 जनवरी तक नेपाल के पोखरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में टीम ने हिस्सा लिया। इस टीम का फाइनल मुुकाबला बांग्लादेश से हुआ, जिसमें बांग्लादेश को तीन अंकों से हराकर टीम ने जीत का परचम लहराया। बुधवार में गांव उमरपुर पहुंची टीम का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। टीम में कोच आकाश राणा के अतिरिक्त कप्तान राजा गांव भायला, उप कप्तान रोहित राणा उमरपुर, विशु प्रताप उमरपुर, ऋषभ राणा भायला, सौरभ तिलफरा, पंकज दखोड़ी, कुणाल पाल दखोड़ी, सूरज भायला, इशांत पुंडीर तिलफरा, विशाल राजावत दुर्गनपुर खेड़ा शामिल रहे। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधान विनोद, अर्जुन राणा, ओम राणा, दीपेश राणा, शेखर राणा, कुलदीप सिंह, गजेंद्र, नरेंद्र, संदीप राणा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें