शामली गर्मी में कपडा लपेट कर गुजरती छात्राऐ
- फोटो : SHAMLI
शामली। बारिश के बाद तापमान तो गिरा, लेकिन उमस बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। शुक्रवार को दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुई बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर तक आकाश में बादल छाए रहे। बादल साफ होने के बाद चिलचिलाती धूप निकलने के बाद मौसम गरम हो गया। तेज धूप से उमस बढ़ गई, जिससे लोग बेहाल हो गए। मौसम में बदलाव आने के बाद पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि सात जुलाई तक मानसून आएगा। दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार से मानसून सक्रिय हो गया है, मगर शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ सहारनपुर जिलों में मानसून देरी से आएगा। आठ, नौ, दस जुलाई को इन जिलों में जमकर बारिश होगी।