मौसम में ठिठुरन बढ़ी
शामली। रविवार को कोहरे से आम लोगों को निजात मिली। दिन निकलते ही भगवान सूर्य देव के दर्शन होने से मौसम में सुधार हुआ। लोगों ने धूप का आनंद लिया। धूप निकलने के बाद दिन का अधिकतम तापमान यथावत रहा, मगर में हवाएं चलने से रात का तापमान एक डिग्री और लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अगले दो दिन पारा लुढ़कने से सर्दी ओर बढ़ेगी।
जिले का तापमान का आंकड़ा
दिन अधिकतम न्यूनतम
शुक्रवार 20 14
शनिवार 22 14
रविवार 22 11