फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम फिर बदला, आज बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। शुक्रवार दिन में जहां मौसम साफ रहा और तेज धूप के चलते गर्मी महसूस की गई। शाम करीब चार बजे आसमान में बादल छा गए। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में करीब सात किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चली। शनिवार को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही के मुताबिक अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ-बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर में तेज हवा और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें