फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मौसम हुआ सर्द, हड्डियों के जोड़ करने लगे दर्द

Thu, 30 Nov 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में चिकित्सक की इन्तजार में बैठे मरीज
विज्ञापन
शामली। मौसम जैसे-जैसे सर्द होता जा रहा है वैसे-वैसे ही लोग हड्डियों व जोड़ों के दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। तापमान में कमी के कारण नसें सिकुड़ने लगती हैं और विटामिन-डी की कमी के कारण हड्डियों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। हड्डियों में लचीलेपन की कमी हो जाती है। इस कारण जोड़ों में अकड़न आ जाती है। इसके चलते जिला अस्पताल, सीएचसी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। चिकित्सक मरीजाें को सर्दियों में अपने जोड़ों व हड्डियों का खास ख्याल रखने, सुबह के समय टहलने से बचने और प्रोटिन युक्त भोजन लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से मौसम का मिजाज बदल रहा है और बारिश के बाद ठंडक अधिक महसूस हो रही है। मौसम बदलने के साथ ही बुजुर्गों की परेशानी बढ़ने लगी है और कमर, शरीर की हड्डियों व जोड़ो के दर्द से परेशान होकर जिला अस्पताल व सीएचसी में पहुंचने शुरू हो गए हैं। जिला अस्पताल में 300 व सीएचसी में 100 के करीब मरीज कमर, हड्डियों, जोड़ों में दर्द के पहुंचकर दवाई और सलाह ले रहे हैं। जिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ. अंजू जोधा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण जोड़ दर्द, घुटनों में सूजन, दर्द, मांसपेशियों में दर्द आदि परेशानी का सामना मरीजों को करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को होती है। उन्होंने कहा कि दर्द होने पर किसी भी मरीज को बिना चिकित्सक की सलाह के दवाई नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि यह दवाई उस समय तो दर्द को बंद कर देती है, लेकिन बाद में इसका असर लीवर पर अधिक पड़ता है। उन्होंने मरीजाें से बिना चिकित्सक सलाह के दवाई न लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

यह बरते सावधानी
-सुबह के समय बिस्तर से उठने पर जमीन पर एक दम पैर न रखें और चप्पल पहनकर उतरें।
-सुबह के समय गुनगुना पानी का सेवन करें।
-ठंडे पानी के स्थान पर गर्म पानी में नहाए।
-सुबह के समय बाहर घूमने न जाए।
-सुबह के समय व्यायाम करें।
-धूप निकलने पर धूप में बैठे।
-गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले, ठंड से बचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें