फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मौसम की मार, बच्चों पर डायरिया का वार

विज्ञापन
विज्ञापन
-अस्पताल में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

-चिकित्सक दे रहे खानपान में सावधानी बरतने की सलाह
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। 70 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में पेट में संक्रमण से बचाव के लिए खानपान में सावधानी बरतें और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। इस समय अस्पताल में वायरल बुखार, जुकाम खांसी व डायरिया से पीड़ित मरीज ज्यादा हैं। बच्चों पर मौसम की मार ज्यादा पड़ रही है। इस समय अस्पताल में आने वाले 10 साल तक के बच्चों में उल्टी दस्त वाले ज्यादा हैं। सीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उपकार मलिक ने बताया बच्चों को डायरिया सबसे अधिक है। सोमवार को ओपीडी में लगभग 110 बच्चे आए। इनमें 70 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे उल्टी व दस्त वाले थे। बाकी को वायरल, बुखार, जुकाम, खांसी व अन्य बीमारी थी। उन्होंने बताया पेट में संक्रमण की वजह से उल्टी दस्त होते हैं। इसलिए खानपान में सावधानी बरतें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि सोमवार को 550 से ज्यादा मरीज आए। इनमें वायरल बुखार, उल्टी दस्त, पेट में दर्द आदि के मरीज ज्यादा रहे। उन्होंने बताया तेज धूप में बचाव करें और खानपान का ध्यान रखें। बाजार में बनी चीजों का सेवन करने से बचें। अस्पताल में उपचार के लिए दवाएं पर्याप्त उपलब्ध हैं। सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये बरतें सावधानियां:
- बाजार में बनी चीजों को खाने से परहेज करें।
- कटे हुए फलों का सेवन न करें।
- तली-भुनी चीजें ज्यादा न खाएं।
-घर से बाहर निकलते समय तेज धूप से बचाव करें।
- साफ-सफाई का ध्यान रखे।
- खाना बनाते समय, खाना खाने से पहले हाथों को धो लें।
- ताजा बना खाना खाएं, बासी भोजन करने से बचें।
- उल्टी-दस्त होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें