निकाय चुनाव में हथियार व शराब का न हो प्रयोग
शामली। ऊन चौकी पर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सीओ ने गण्यमान्य लोगों से चुनाव को शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की और सभी इसमें सहयोग करें, ताकि एक समाज में एक अच्छा संदेश जाए।
बैठक में सीओ अमरदीप मौर्य ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार से माहौल खराब न होने पाए। इसको लेकर पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। जनता को भी अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध असलहा आदि कोई भी गलत काम हो रहा है तो इसके बारे में भी पुलिस को बताएं और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से भी चुनाव में निष्पक्ष रहने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसी भी सरकारी कर्मचारी ने चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। उन्होंने प्रत्याशियों को भी चेताया कि अगर किसी प्रत्याशी ने शराब पैसा या अन्य प्रलोभन सामाग्री वितरित की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार भोपाल सिंह ने कहा कि जनता के सहयोग से ही चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होते हैं और वह पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। आपस में भाईचारा बनाकर रखें, अगर कोई चुनाव को प्रभावित करने वाली विषय उसके बारे में पुलिस प्रशासन को बताएं उसका हल किया जाएगा। चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष तरीके से लड़े। बैठक में थाना प्रभारी हरीश सिंह, चौकी इंचार्ज राहुल सिसौदिया, भास्कर चौधरी, नरेश गोयल, सुशील गर्ग, विनय कौशिक, रवि गोयल, पप्पू प्रधान, नवीन ढिंढाली, देवेंद्र सिंह गागौर, चेनपाल पिंडोरा, धर्मवीर कश्यप, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।