जलालाबाद में टंकी र्निमाण के लियेअ निरीक्षंण करते नायब तहसीलदार
जलालाबाद। जलालाबाद देहात में रेलवे रोड पर खेल के मैदान की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम को लेकर पहुंचे। उन्होंने जमीन को मुक्त कराकर जल निगम को सौंप दी। चिह्नित भूमि में खड़े पेड़ों की नीलामी के लिए आदेश दिए है।
जलालाबाद देहात में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार दोपहर तहसीलदार प्रशांत अवस्थी राजस्व टीम को साथ लेकर रेलवे रोड पर खसरा नंबर 2010 स्कूल के लिए खेल के मैदान की सरकारी भूमि का चयन किया। जिसकी पैमाइश कर वहां किए गए अवैध कब्जे से मुक्त सीमांकन कर जल निगम को सौंप दिया। राजस्व निरीक्षक को उक्त भूमि में खड़े पेड़ों की नीलामी कराने के भी आदेश दिए, जिससे टंकी निर्माण का कार्य शुरू किया जा सकें। जल निगम के इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि टंकी निर्माण के लिए 2 करोड़ 70 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। इस दौरान चेयरमैन जहीर मलिक, ग्राम प्रधान नजीर मलिक, सचिव बिजेंद्र कुमार, लेखपाल मंगल सैन, सुमित राठी, ओमकार आदि उपस्थित रहे।