कैराना। नगर में कलस्यान चौपाल के निकट पाइप लाइन लीकेज होने से कई मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित हो गई। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को नगर के कलस्यान चौपाल के निकट नगरपालिका की पाइप लाइन लीकेज हो गई। मामले की सूचना आसपास के लोगों द्वारा नगरपालिका को दी गई, जिस पर जलकल विभाग की ओर से जेसीबी मशीन के साथ टीम को मौके पर भेजा गया। जहां जेसीबी मशीन से गड्ढे की खोदाई कराकर पाइप लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। वहीं, पाइप लाइन में खराबी के कारण मोहल्ला आलकलां, कायस्थवाड़ा, पट्टोवाला, गुंबद समेत कई मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित हो गई है, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलकल विभाग के लिपिक तासीम अली का कहना है कि टीम मरम्मत कार्य में लगी हुई है। शीघ्र ही पेयजलापूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।