फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जल स्तर बढ़ने से संबंधित फाइल...
विज्ञापन


फोटो समाचार
चौसाना। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के क्षेत्र की चारे व गन्ने की फसलें डूब गई हैं। तटबंधों की मिट्टी पानी के बहाव से कटनी शुरू हो गई और चौसाना के करीब आधा दर्जन गांवाें के सभी तटबंधो में गहरे गड्ढे हो गए। भडी कोरियान में भरे बरसात के पानी को प्रशासन द्वारा निकलवाया गया। यमुना के रौद्र रूप को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने यमुना नदी पर निगरानी के लिए टीम को नियुक्त किया है।
चौसाना के यमुना किनारे बसे लक्ष्मीपूरा, भडी, साल्हापुर, नाई नंगला जाटान,सकौती, ऊदपुर सहित अन्य गांवों में यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ साथ बाढ़ का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया और यमुना उफान पर आ गई। इसके चलते यमुना नदी के किनारे पर खेतों मे बोई गई फसलें भी जलमग्न हो गई। जिससे पशुओं के चारे का संकट पैदा हो गया है। लेखपाल अजित कुमार का कहना है कि भडी कोरियान के किसानों की फसलें जलमग्न है। पानी उतरने के साथ अगर फसल बह जाती है, तो मुआवजा दिलाया जायेगा।
विज्ञापन




जान जोखिम में डालकर कद्दू निकाल रहे ग्रामीण

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने पर मैदानी इलाकों व पहाड़ी इलाकों से फसलें बहकर आ रही है। जिसमें पेठा, कद्दू मुख्य है। यमुना के किनारें बसे लोग जान जोखिम में डालकर कद्दू को निकाल रहे हैं।
विज्ञापन





वहीं झिंझाना क्षेत्र में भी यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। उपजिलाधिकारी ऊन ने यमुना तट बंध का निरीक्षण करते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें