फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
शामली सीबी गुप्ता कॉलोनी में बरसात से भरा पानी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन

लोगों को जागकर गुजारनी पड़ी रात
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में पिछले तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश में कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। लोगों को रात में पानी बाहर निकालना पड़ा।
बीते तीन दिन से जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से लोगों तो राहत मिली, लेकिन मुश्किलें भी बढ़ गईं। शनिवार देर रात मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। शहर की कई कॉलोनियों में पानी घरों घुस गया। सीबी गुप्ता कॉलोनी में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। लोग रात में ही घरों से बारिश का पानी निकालते रहे। बारिश का पानी घर में भरने से फर्नीचर आदि खराब हो गया। जिससे उनका लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

दुकानों में भी घुसा पानी, लाखों का नुकसान
मूसलाधार बारिश के चलते कैराना रोड, नेहरू मार्केट, कबाड़ी बाजार, माजरा रोड पर दुकानों में पानी भर गया। जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हो गया। रविवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले। इसके चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
नगर पालिका के दावों की खुली पोल
मानसून से पहले ही हर साल नगर पालिका शहर के नालों की सफाई कराती है और जलभराव न होने का दावा करती है। तेज बारिश में हर बार नगर पालिका के दावों की पोल खुल जाती है। लोगों का कहना है कि यदि नालों की सफाई ठीक ढंग से हो तो बारिश में उन्हें समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

अंडरपास हुए जलमग्न
शनिवार रात हुई तेज बारिश से रेलवे के अंडरपास में भी पानी भर गया। जिसके चलते कई गांवों के ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें लंबी दूरी तय कर गंतव्य की ओर जाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना कि बारिश से अंडरपास में पानी भरने से उन्हें आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें