फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य का निलंबन वापस न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का निलंबन वापस न होने पर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव नाला पूर्वी यमुना नहर पटरी स्थित महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य के बीच पिछले काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया था। जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। शनिवार को अभिभावक संघ के पदाधिकारियों व ग्रामीणों की इस प्रकरण को लेकर सुरेंद्र के आवास पर एक बैठक की, जिसमें वक्ताओं सुनील पंवार, मनोज मुखिया करण सिंह, हरपाल आदि ने कहा कि प्रधानाचार्य ने कॉलेज के अनुशासन व परीक्षा फल के लिए मेहनत की है। उनके आने के बाद से कॉलेज में शिक्षा को लेकर काफी सुधार हुए हैं। उन्हें इस तरह से प्रबंध समिति द्वारा निलंबन किया जाना गलत निर्णय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के अंदर निलंबन वापस नहीं लिया गया तो कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देगा। बैठक में बृजेश, अमित, जय सिंह, रामफल, शैलेंद्र सिंह, सुमित, देवेंद्र सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें