शामली। खेल निदेशालय के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा गांधी जयंती पर सुबह आठ बजे पांच किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता शहीद उधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम में होगी। क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता पुरुष व महिला दोनों वर्गों में आयोजित की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम किसी भी कार्य दिवस में एक अक्तूबर की शाम पांच बजे तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय में आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा कर नाम अंकित कराकर चेस्ट नंबर प्राप्त कर सकते हैं। विजेता पहले छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद