फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण सोमवार को होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण सोमवार को होगा पूरा
विज्ञापन

शामली, कैराना। कैराना नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद करीब 20 हजार मतों का इजाफा हो गया है। कैराना के 28 वार्डों में 86 बीएलओ द्वारा पिछले करीब 24 दिन से डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा था। सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का पहला चरण पूरा हो जाएगा।
आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों के चलते छह अक्तूबर से कस्बे में 86 बीएलओ द्वारा डोर टू डोर सर्वे करके नए वोट बनाने का कार्य तेजी के साथ चल रहा था। कैराना नगर पालिका में जहां पहले 25 वार्ड थे और करीब 65 हजार मतदाता थे। सीमा विस्तार के बाद कैराना नगर पालिका में 20 हजार वोटों का इजाफा हो गया और वार्डों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। स्थानीय निकाय चुनाव में वार्ड के निवासी ही सभासद का चुनाव लड़ते हैं। ऐसे में कैराना के सभी 28 वार्डों के संभावित करीब 250 प्रत्याशी दिन रात बीएलओ की सहायता करने में लगे हैं। वार्ड सभासद प्रत्याशी अपने वार्ड की एक-एक वोट की जानकारी बीएलओ तक पहुंचा रहे हैं। जिससे चुनाव में उन्हें फायदा मिल सके। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का पहला चरण सोमवार को पूरा हो जाएगा। जिसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन कराकर उन्हें वार्डों में लगाया जाएगा। किसी मतदाता का नाम अगर सूची में शामिल नहीं हुआ तो उसे शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि 31 अक्तूबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का पहला चरण पूरा होने के बाद पालिका मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद आपत्ति ली जाएंगी। जिनका निस्तारण अगले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें