कैराना तहसील सभाकक्ष में बीएलओ की बैठक लेते एसडीएम
- फोटो : SHAMLI
एक अक्तूबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण
शामली, कैराना। एसडीएम ने बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक लेकर एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करने के निर्देश दिए।
सोमवार को तहसील सभागार में हुई बैठक में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने कहा कि एक बीएलओ को अधिकतम तीन हजार मतदाताओं का पुनरीक्षण करना होगा। एक मतदान केंद्र पर एक बीएलओ की तैनाती होगी। तीन हजार से ऊपर के मतदाता केंद्र पर दो बीएलओ होंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक सुपरवाइजर होगा। प्रत्येक परिवार का निर्वाचन गणना कार्ड भरना होगा। बीएलओ एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। एक अक्टूबर से पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन छह दिसंबर को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां छह से 12 दिसंबर तक प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 13 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को किया जाएगा। पुनरीक्षण काम में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को आरोग्य सेतु डाउनलोड करना होगा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडे, एडीओ पंचायत धर्म सिंह, वसीम आदि मौजूद रहे।