शामली में अपना घर आश्रम में पहुंचे आरके डिग्री कॉलेज के छात्र।
- फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज शामली राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य और अन्य गीतों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरव कुमार पांडे के नेतृत्व में अपना घर आश्रम में प्रभुजनों की सेवा की। उन्हें फल आदि का वितरण किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तीकरण के बारे में डॉ. गीता देवी, डॉ. विनीता, डॉ. रानी मिश्रा ने स्वयंसेवकों को जानकारी दी। मौके पर डॉ. चंद्रबली पटेल, डॉ. मांगेराम सैनी, देशपाल, आशु मौजूद रहे।