एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना को सौंपी है। सीओ सिटी ने मामले की जांच कर एसपी को रिपोर्ट भेज दी। सीओ ने बताया यह वीडियो रविवार का है। आदर्श मंडी थाने से विद्युत अधिनियम के मामले में आरोपी को थाने का एक हैड कांस्टेबल अपनी बाइक से पीआरडी के जवान के साथ ले जा रहा था। इस मामले में हेड कांस्टेबल की लापरवाही पाई गई है।
यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश
दोनों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा रही है
एसपी अभिषेक ने बताया सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आदर्श मंडी थाने के हेड कांस्टेबल ब्रिजेश और पीआरडी मांगेराम की लापरवाही पाई गई। दोनों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।