मुठभेड़ के दौरान बरामद बाइक। पुलिस
कैराना। खुरगान निवासी विनोद गड़रिया ने करीब 25 साल पहले तक के आधार पर अपनी पत्नी की फांसी लगा कर हत्या कर दी थी। लेकिन उसे समय गांव वालों ने विनोद का साथ दिया था जिस कारण विनोद गड़रिया अपनी पत्नी की हत्या से बच गया था। 2011 में खुरगान में ही ब्लॉक प्रमुख अयूब जंग के के घर में रात के समय डकैती डालने के बाद विनोद गडरिया चर्चाओं में आ गया था। बाद में पुलिस ने विनोद गडरिया को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद 2013 के आसपास विनोद गड़रिया ने तीतर वाडा में भी डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा विनोद गडरिया पर 2011 में ही बाबरी थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा जनपद शामली में जानलेवा हमला, अवैध हथियार और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। गांव वालों ने बताया कि इसके माता-पिता करीब 20 साल पहले गांव छोड़कर हरियाणा चले गए थे इसके बाद उनके बारे में कोई पता नहीं चल सका। विनोद गड़रिया भी अपराध करने के लिए ही गांव में आता था।