शामली। रविवार को धीमानपुरा स्थित दयानंद वैदिक कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ उप्र शर्मा गुट की जिला कार्यकारिणी का रविवार को चुनाव अधिकारी महेश शर्मा जिला मंत्री मेरठ की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में महर्षि कश्यप इंटर कालेज नाला के प्रधानाचार्य विनेश त्यागी को पुन: अध्यक्ष और राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज झिंझाना में प्रवक्ता प्रवीण कुमार को महामंत्री चुना गया। आरडीसी इंटर कालेज के रविंद्र कुमार को उपाध्यक्ष व इंटर कॉलेज पक्की गढ़ी में तैनात शिक्षक नीरज कुमार को जिला उपमंत्री बनाया गया है। चुनाव अधिकारी महेश चंद शर्मा ने नव नियुक्त अध्यक्ष विनेश त्यागी को जल्दी ही माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर शिक्षक अमरपाल सिंह , हरवेंद्र सिंह प्रधानाचार्य ऊन, नरेशपाल तोमर, रविंद्र कुमार और प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।