शामली के आरके डिग्री कॉलेज में प्रतियोगिता में रस्से पर चढ़ते छात्र।
- फोटो : SHAMLI
प्रतियोगिता में विनीत-नेहा ने जीता स्वर्ण
शामली। आरके पीजी कॉलेज शामली में रस्सा चढ़ने की महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष) का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में विनीत और महिला वर्ग में नेहा ने स्वर्ण पदक जीता।
कॉलेज में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग द्वारा बुधवार को रस्सा चढ़ने की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव उमेश सिंह ने किया। प्राचार्य प्रोफेसर सतेंद्र पाल और प्रबंध समिति सदस्य विनय शिवाच ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को लगन से खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में विनीत ने स्वर्ण पदक, सुमित कुमार ने रजत और नितिन कुमार ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में नेहा ने स्वर्ण पदक, अनिका ने रजत और मनप्रीत ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में डॉ. सौरभ कुमार पांडे, डॉ. मांगेराम सैनी, रोहित राणा, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. सुरेंद्र पाल, गायत्री त्रिपाठी, क्रीड़ा समिति सचिव डॉ. प्रवीण अहमद आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।