फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मामौर में टायर जलाने की फैक्टरियों के जहरीले धुएं से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- फैक्टरियों में जलाए जाते हैं पुराने टायर, निकलता हैं जहरीला धुआं
विज्ञापन


- मामौर झील का दंश झेल रहें ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर जहरीला धुआं डाल रहा बुरा असर
संवाद न्यूज एजेंसी


कैराना। मामौर झील की समस्या से परेशान ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर अब टायरों को जलाकर तेल निकालने वाली फैक्टरियों से निकलने वाला जहरीला धुआं बुरा असर डाल रहा हैं। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पिछले कई दशकों से मामौर और मवी के ग्रामीण झील की समस्या से परेशान हैं। झील के पानी से परेशान मामौर के ग्रामीणों व छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर अब गांव के पास व यमुना तटबंध पर संचालित गाड़ियों के पुराने टायर जलाने वाली फैक्टरियों से निकलने वाला जहरीला धुआं स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। ग्रामीण मोहम्मद साबिर ने बताया कि दिन रात दोनों फैक्टरियों में टायर जलाने का काम किया जाता हैं। जिस कारण इनकी चिमनियों से जहरीला धुआं निकलता हैं। जिससे ग्रामीणों में दमा, खांसी व अन्य बीमारियां फैल रहीं हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण महताब ने बताया कि गांव के पास दोनों फैक्टरियां नियमों के विपरीत लगाई गई हैं। जहां पुराने टायरों को जलाने के बाद उनका तेल और तार अलग किया जाता है। इससे निकलने वाले धुएं से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा हैं। फैक्टरी संचालकों के पास किसी भी विभाग की अनुमति नहीं हैं। मानकों का पालन किया जाता। उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण नौशाद भाटी, दिलशाद कसाना, शमशाद व तेजा आदि ने बताया कि दोनों फैक्टरियों में दिन-रात बिना किसी विभाग की अनुमति के दिन-रात काम चलता है। धुएं के कारण दमे न खांसी की बीमारियां बढ़ती जा रहीं हैं।
कोट-
मौके पर पहुंचकर फैक्टरियों में प्रदूषण व अन्य विभागों से संबंधित एनओसी की जांच की जाएंगी। जाे भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएंगी।-शिव प्रकाश यादव, एसडीएम।
विज्ञापन




फैक्टरी से तेल लेकर जा रहा टैंकर झील में पलटा, चालक बाल-बाल बचा

टायर जलाकर निकलने वाला तेल टैंकरों में हरियाणा व अन्य स्थानों पर भेजा जाता हैं। बृहस्पतिवार रात भी भी एक टैंकर मामौर गांव के पास लगाई गई फैक्टरी से तेल लेकर यमुना तटबंध की ओर जा रहा था। तभी झील का पानी सड़क पर भरा होने के कारण चालक को रास्ता नहींं दिखा। जिसके चलते तेल से भरा टैंकर सड़क किनारे झील के गहरे पानी में पलट गया। क्लीनर ने कूदकर जान बचाई और चालक पानी में डूब गया। क्लीनर ने कड़ी मशक्कत कर चालक को सकुशल बाहर निकाला। रात भर टैंकर पानी में पड़ा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें