चौसाना में रेत से लदे ओवरलोड ट्रक को रोककर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : SHAMLI
चौसाना। लक्ष्मीपुरा के ग्रामीणों ने गांव से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रकों को रोककर हंगामा किया। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए ट्रकों को वापस भेज दिया।
गांव लक्ष्मीपुरा में बृहस्पतिवार सुबह गांव की मुख्य सड़क से जाने वाले ओवरलोड ट्रकों को रोक लिया। ग्रामीणों ने ट्रकों को लेकर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि ओवरलोड ट्रकों की वजह से गांव की सड़क टूट रही है। आरोप है कि चालकों को एक सप्ताह से दूसरे मार्ग से ट्रकों को ले जाने के लिए कहा गया, लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। इस समस्या से अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन समाधान न होने पर उन्हें खुद ही ट्रक रोकने को मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों के हंगामा और विरोध के चलते चालक ट्रक को वापस दूसरे रास्ते से निकालकर ले गए। हंगामा करने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही ट्रक वहां से जा चुके थे।