झिंझाना बिजली घर पर हंगामा करते गांव गांव लक्ष्मणपुर के ग्रामीण
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव लक्ष्मणपुर में ट्रांसफार्मर के खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीण शनिवार को बिजलीघर पर पहुंचे और हंगामा किया। बिजली अधिकारी ने बताया कि गांव में छह दिनों में तीन ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। ट्रांसफार्मर में कमी होने के कारण यह समस्या सामने आई। फिर से ट्रांसफार्मर बदलवा दिया गया है। कुछ ही देर में आपूर्ति चालू हो जाएगी।
क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुरा में 22 जुलाई से बिजली न आने के करण गांव में त्राहि त्राहि मची हुई है। इसी को लेकर गांव की महिला पुरुष गाड़ी वाला चौक स्थित बिजली घर पर पहुंचे तथा प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि बिजली अधिकारी ग्रामीणों को जान बूझकर परेशान कर रहे है। तीन-तीन ट्रांसफार्मर बदलने के बाद भी गांव में बिजली नहीं पहुंच रही है। जिससे पशुओं के लिए चार काटने तथा पीने के लिए पानी तक को तरस गए हैं।
प्रदर्शन करने वालों में सोनी, कमलेश, मंजू, कौशल, सुनीता, ओमवीर तथा पुरुषों में कृष्ण पाल, संजीव कुमार, उमेश कश्यप, पवन, योगेश कुमार आदि रहे। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि वर्कशॉप से जो ट्रांसफार्मर आए थे उनमें कुछ कमी के कारण वह लगते ही खराब हो गए तथा तीन ट्रांसफार्मर बदलवा चुके हैं। फिर से नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। जिसे चालू किया जा रहा है, जल्द ही विद्युत सप्लाई सुचारु हो जाएगी।