फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए ग्रामीणों का किया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के टीकाकरण अभियान के तहत गांव मुंडेट कलां में टीकाकरण के लिए ग्रामीणों का पंजीकरण किया गया। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर के नेतृत्व में शामली के सिलावर मंडल के गांव मुंडेट कला के प्राइमरी विद्यालय में शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम रहे। शिविर में करीब 100 लोगों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम संयोजक नंदू राणा, पुनीत द्विवेदी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी, देवाशीष वर्मा, वंश मेहरा, रोहित विश्वकर्मा, नंदू कश्यप, पंकज कश्यप, अनुराग शर्मा, दिवाकर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें