फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क के ढाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, जेसीबी लेकर पहुंचे ठेकेदार का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sun, 29 Nov 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
लिलौन में  विरोध करती महिलाए, स्रोत संवाद
विज्ञापन
शामली। जगनपुर गांव में सड़क निर्माण और जलनिकासी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ठेकेदार जेसीबी लेकर सड़क समतल करने पहुंचा तो एक पक्ष के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में तालाब की ओर किया जाए, ताकि गांव में जलभराव की समस्या दूर हो सके। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 72 बीघा क्षेत्रफल का तालाब है, जिसकी निकासी पश्चिम दिशा में है। जलभराव के कारण करीब 200 परिवार प्रभावित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग इस दिशा में ढाल करने का विरोध कर रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राजेश प्रधान, विनोद कुमार, मदन कुमार, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, संजीव चौहान और राजकुमार चौहान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम सचिन का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें