फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चकबंदी का ग्रामीणों ने किया विरोध

Tue, 15 Oct 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव भभीसा के प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में ग्रामीणों ने एक दिवसीय पंचायत में ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि गांव में किसी भी कीमत पर चकबंदी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


पंचायत की अध्यक्षता जयपाल जवाला व संचालन रविंद्र सिंह द्वारा किया गया। ग्रामीणों का आरोप है की चकबंदी विभाग गांव में जबरदस्ती चकबंदी करना चाहता है। ग्रामीण चकबंदी नहीं चाहते। आरोप है की चकबंदी विभाग ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है। आरोप है कि पूर्व में 30 सितंबर को गांव के प्राथमिक विद्यालय में चकबंदी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई थी। जिसमें ग्रामीणों ने चकबंदी होने का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया था। सोमवार को हुई पंचायत में ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा प्रदर्शन किया और पंचायत में पहुंचे चकबंदी अधिकारी सीओ हरेंद्र सिंह, कानूनगो तीरथपाल सिंह, अंकुरपाल सिंह, लेखपाल धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार चकबंदी करने की प्रक्रिया में लगी हुई है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर वह ग्रामीणों की समस्या जानने के लिए पहुंचे है। उच्च अधिकारियों का जैसा भी आदेश होगा उसके आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौके पर विकास जावलला, बिट्टू, रविंद्र, साहब सिंह, सतवीर, मुकेश,सुधीर प्रधान, जयपाल जावला, वेदपाल, चंद्रवीर सत्येंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें