दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर मेपल्स एकेडमी के पास डिवाइडर का कट बंद करने का विरोध करते गांव सिलावर के
- फोटो : SHAMLI
सिलावर के ग्रामीणों ने भैंसवाल मिनी बाईपास पर कट मांगा
शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के डिवाइडर में कट नहीं मिलने से नाराज सिलावर के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सिलावर के पास एनएचएआई की ओर से कट बंद कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन देकर अवगत करा चुके हैं। डीएम ने एनएचएआई बागपत इकाई को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दे चुकी है। दो माह बीत जाने के बाद भी एनएचएआई की ओर से कट नहीं खोला गया। मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। मौके पर पहुंचे एनएचएआई के अफसरों ने कट खुलवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इस मौके पर वीरपाल सिंह, कमलराज योगेंद्र, पिंटू, विनय, मदन, बेगराज, विनोद, नरेंद्र, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।