संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। गांव बीनड़ा में नाला निर्माण अधर में रहने के कारण ग्रामीणों के सामने जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
गांव बीनड़ा निवासी दर्जनों ग्रामीण एवं महिलाओं ने शुक्रवार को तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि गांव से गुजर रहे बाईपास पर निर्माण चल रहा है। सड़क के बराबर में नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें कुछ नाला बनकर तैयार हो गया है, जबकि बाकी कार्य अधर में है। ग्रामीणों ने बताया कि नाला निर्माण पूर्ण नहीं होने से निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़कों व गलियों में पानी भरा है। जिस कारण लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। महीनों से समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने एसडीएम से समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की।
वहीं, एसडीएम ने ग्रामीणों को मौके पर तहसीलदार व राजस्व टीम को भेजकर समस्या का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नेत्रपाल, विकास, यशपाल, नीरज, सतेंद्र, प्रदीप कुमार, कैलाश, कुसुम देवी, शकुंतला, शीला आदि मौजूद रहे।