फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लव्वा दाउदपुर में गांव में रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

विज्ञापन
गांव श्यामली शामला में पहरा देते ग्रामीण व महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। गांव लव्वा दाउदपुर में शुक्रवार रात मंदिर में चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत बनी है।
विज्ञापन

गांव में कश्यपों के मोहल्ले में पेड़ों के पास दो संदिग्ध युवकों को घूमते देखने की सूचना पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन युवकों का पता नहीं चल सका। चौसाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों की तलाश की। इसके बाद ग्रामीणों ने एहतियातन गांव में लगातार रातभर पहरा दिया और संदिग्धों पर नजर रखी। उधर, श्यामली शामला गांव में भी रात करीब एक बजे पुरुषों के साथ महिलाएं भी चौकसी करती दिखीं। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इसी डर के चलते अब लोग घरों में चैन से सोने के बजाय बारी-बारी से रातभर पहरेदारी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें