फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पुत्र झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता को बचाने के दौरान करंट से झुलसा युवक
विज्ञापन

चौसाना। शामली शामला में मंगलवार रात विद्युत तार जोड़ रहे एक ग्रामीण की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। हादसे के दौरान पिता को बचाने दौड़ा उसका पुत्र भी करंट से झुलस गया। उसे शामली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने मामले की तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव शामली शामला में घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। इस दौरान करंट लगने से 45 वर्षीय नवाब की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिस समय हादसा हुआ उस समय अपने पिता को बिजली की लाइन में झुलसता देख बेटा अहसान बचाने के लिए दौड़ा तो लाइन की चपेट में आ गया। जिस कारण अहसान बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में परिजनों ने झिंझाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से युवक को शामली के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दूसरी ओर मृतक नवाब के शरीर को परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। हादसे में हुई मौत से घर में कोहराम मचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें