फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए विक्रांत जावला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए विक्रांत जावला
विज्ञापन

कांधला। संयुक्त अरब अमीरात दुबई में करियर लांचर इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर निवासी रालोद नेता व अलख संस्था के अध्यक्ष डाक्टर विक्रांत जावला भाग लेने के लिए दिल्ली से रवाना हुए। उनके दुबई सम्मेलन में जाने से गांव में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों के माध्यम से देश के युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने के लिए नए रास्ते खोजना है। डाक्टर विक्रांत जावला के साथ जाने वालों में वाराणसी से संकेत बागला, आगरा से रजित गुप्ता, गाजियाबाद से जय सजवान, मुरादाबाद से राज गुप्ता, कानपुर से नीरज प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें