फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विकास अग्रवाल बने शामली जिले के प्रभारी

Tue, 21 Nov 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने संगठन में फेरबदल किया है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा को शाहजहांपुर महानगर और शाहजहांपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा विकास अग्रवाल को शामली जिले का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने तीन माह पूर्व ही भाजपा जिलाध्यक्षों को बदल दिया था। शामली में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। भाजपा हाईकमान ने सोमवार को जिला प्रभारियों की नियुक्ति की। मूलरुप से हापुड़ के रहने वाले भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल को शामली का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी ने वैश्य समाज को साधने का प्रयास किया है। वे अजय शर्मा का स्थान लेंगे। उधर , प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए शाहजहांपुर महानगर और जिले का प्रभारी बनाया गया है। सुरेश राणा शाहजहांपुर जनपद के प्रभारी मंत्री के तौर पर कार्य कर चुके हैं। इसी के चलते उन्हें संगठन को ओर अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से शाहजहांपुर का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें