फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय ने इंटरनेशनल ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। क्षेत्र के गांव कसेरवा खुर्द निवासी विजय सिंह ने इंटरनेशनल ट्रायल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। विजय सिंह इस समय मध्यप्रदेश के भोपाल में गोरे गांव में सात दिसंबर से चल रही 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहे हैं। उनके पिता तेजपाल सिंह ने बताया कि विजय ने फोन पर जानकारी दी कि चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर रायफल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। इससे पहले विजय सिंह ने यूपी स्टेट गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुका है। इनके छोटे भाई अजय सिंह भी नेशनल खिलाड़ी है। विजय की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें