फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विजय कौशिक और तरसपाल मलिक बनें रालोद के प्रदेश महासचिव

Fri, 29 Sep 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
रालोदके प्रदेश महासचिव विजय कौ​शिक
विज्ञापन
शामली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय ने शामली के चेयरमैन प्रत्याशी रहे विजय कौशिक, तरसपाल मलिक को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश महासचिव बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन

2017 में विजय कौशिक ने सपा से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था मगर जीत नहीं सके थे। कुछ समय बाद ही सपा को छोड़कर रालोद में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2022 में विजय कौशिक ने नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा मगर जीत दर्ज नहीं कर सके थे। इसके अलावा तरसपाल मलिक एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा मुकेश सैनी को प्रदेश सचिव बनाया गया है। रालोद के जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने बताया कि तीनों को जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्येक सीटों पर अधिक मतों से विजय हासिल करेगा।

रालोदके प्रदेश महासचिव विजय कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें