शामली में उत्तर प्रदेश मैडिकल व सेल्स एसोशिएसन की बैठक में मौजूद सेल्स कर्मी
- फोटो : SHAMLI
निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए विजय चौधरी
शामली। उप्र मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन की शामली यूनिट की वार्षिक सभा हनुमान चौक स्थित रेस्टोरेंट पर हुई। मंगलवार दोपहर को हुई सभा में सीके गुप्ता की मौजूदगी में शामली यूनिट का गठन किया गया। एसोसिएशन के सचिव विजय पांडेय ने बताया कि सभा में निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद पर विजय चौधरी, उपाध्यक्ष संजय आर्य, सचिव विजय पांडेय, उप सचिव विनय राजपूत, कोषाध्यक्ष विनय साहनी और कार्यकारिणी सदस्य विकास चौहान, दीपक कुमार, अमरदीप, रवि, दानिश, राहुल शर्मा व कमलकांत चुने गए।