कैराना के इस्सोपुर खुरगान में पराली जलाने की वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें किसान के खेत में धान कटवाने के बाद पराली के अवशेष जलते नजर आ रहे हैं। जबकि पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वायरल वीडियो क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान की बताई जा रही है। वायरल वीडियो के मामले में तहसील प्रशासन ने जानकारी होने से इंकार किया है।