फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस के सामने मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। लूट की झूठी सूचना देने वालों को पकड़ने गई पुलिस के साथ कुछ ग्रामीणों ने भी युवक को पकड़ने का प्रयास किया और उसके साथ मारपीट की। उधर, पुलिस की मौजूदगी में पिस्टल लहराने व युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गोगवान जलालपुर निवासी ऋतिक 11 जून को थानाभवन में सामान लेने आया था। यहां उसके साथ पूर्व की रंजिश के चलते हिरणवाड़ा निवासी विक्रांत व चार अज्ञात युवकों ने मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग रहे थे कि रशीदगढ़ अंडरपास के पास कार में बाइक की साइड लगने से कार सवार युवक से आरोपियों का विवाद हो गया। इस विवाद के चलते पुलिस को क्षेत्र में लूट की सूचना दे दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को खेत से पकड़ लिया था। पुलिस ने ऋतिक की तहरीर पर विक्रांत सहित चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। इस मामले में जब युवक को भागते हुए पुलिस पकड़ रही थी, तभी ग्रामीणों ने भी पुलिस का सहयोग किया था, जिसमें गांव निवासी आरोपी संदीप व तीन अज्ञात भी मौके पर थे। संदीप के पास लाइसेंसी पिस्टल है। उस समय मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें संदीप पिस्टल लहराता दिखाई दे रहा है। वीडियो में पुलिस के सामने युवक से मारपीट भी की जा रही है। वीडियो वायरल होने पर थाने पर एसआई बिजेंद्र सिंह की तरफ से संदीप व तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें