शामली। भाजपा के पउप्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने रामपुर लोकसभा उप चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम लोधी की जीत पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। साथ ही उन्होंने रामपुर की जनता का भी आभार व्यक्त किया। मोहित बेनीवाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी नीतियों व प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के प्रति जन विश्वास की जीत है। इस मौके पर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव औलख, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी मौजूद रहे। संवाद