फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शुरू हुआ विहिप का हितचिंतक अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुरू हुआ विहिप का हितचिंतक अभियान
विज्ञापन

शामली। विश्व हिंदू परिषद ने रविवार से जिले में हितचिंतक बनाने का अभियान शुरू किया है। यह अभियान 20 नवंबर तक चलाया जाएगा।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी और विभाग संयोजक विशाल निर्वाल ने रविवार को बताया कि छह नवंबर से 20 नवंबर तक जिले के लगभग 200 गांवों, बस्ती और मोहल्लों में पहुंचकर 15 हजार से ज्यादा लोगों को महासंपर्क अभियान के माध्यम से हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया 2024 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद के इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्व समाज व्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने के लिए समाज के प्रत्येक जाति, मत, पंथ, संप्रदाय के लोगों, धर्माचार्यों, धर्मगुरुओं, युवाओं, युवतियों, मातृशक्ति से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कल्याणकारी सेवा कार्यों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विहिप विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी ने कहा कि हितचिंतक अभियान की टोलियों का लक्ष्य जिले के प्रत्येक गांव तक जाकर ज्यादा से ज्यादा हितचिंतक बनाने का है। इस दौरान लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से अधिकाधिक वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गोवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें