शामली। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों को तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए।
बुधवार को एएसपी ने गढ़ीपुख्ता थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, मैस, बैरक, कार्यालय आदि का निरीक्षण कर दस्तावेजों का रखरखाव आदि का निरीक्षण किया। एएसपी ने थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों से कहा कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन किया जाए। अगर उनके विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज है तो उनके शस्त्र जमा करते हुए निलंबन की कार्रवाई करें। गांव में झगड़ा करने की आशंका वाले लोगों को चिह्नित कर निरोधारत्मक कार्रवाई करें। लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। जिला बदर अभियुक्तों का सत्यापन किया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।