रोक के बाद भी दौड़ रहे कंडेला-बलवा बाईपास पर वाहन
शामली। जिला प्रशासन की ओर से रोक लगाए जाने के बाद पानीपत- खटीमा हाईवे के कंडेला-बलवा बाईपास पर जान जोखिम में डालकर छोटे और बड़े वाहन दौड़ रहे हैं। इससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
पानीपत खटीमा हाईवे का कंडेला-बलवा बाईपास को निर्माण एजेंसी की ओर से हल्के छोटे वाहनों के लिए खोल दिए जाने के बाद गत 20 नवंबर को बलवा चौराहे पर यूपी रोडवेज की बस से कार की टक्कर लगने के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। पांच लोग घायल होगए थे। जिला प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को पानीपत-खटीमा हाईवे के कंडेला-बलवा बाईपास पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर पानीपत-खटीमा हाईवे के कंडेला -बलवा बाईपास में पत्थर और लोहे के बने अवरोधक बीच सड़क में रखवाकर आवागमन को बंद कर दिया गया था। जिला प्रशासन ओर निर्माण एजेंसी के बंद कराने के बाद पानीपत खटीमा हाईवे के कंडेला-बलवा बाईपास से दिल्ली-शामली, सहारनपुर रोड पर पानीपत की ओर से छोटे- बडे वाहन पत्थर और गति अवरोधक हटाकर गुजर रहे है, जो हादसे को न्योता दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रालोद नेता राजन जावला ने डीएम जसजीत कौर को ट्वीट करके कहा कि आखिर कब बनेगा शामली क्षेत्र के लिलौन और बलवा गांव गेट के पास फ्लाईओवर। जिला प्रशासन सुरक्षा के नाम पर कोई पुलिस कर्मी व यातायात के सिपाही की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। एनएचएआई की ओर रेड लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है।
निर्माणाधीन है हाईवे और बाईपास, सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएचएआई की
यातायात प्रभारी संजयकुमार राणा ने बताया कि पानीपत-खटीमा हाईवे का कंडेला- बलवा बाईपास का निर्माण एनएचएआई की बागपत इकाई की ओर चल रहा है। हाईवे और बाईपास का निर्माण के बाद हैंडओवर किए जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस तैनात किए जा सकते हैं। हैंडओवर न होने तक हाईवे के बाईपास के चौराहों पर आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएचएआई बागपत इकाई की है।
चौराहों पर कार्ययोजना को लेकर बैठक आज
शामली। शामली के हाईवे के चौराहों पर एनएचएआई की ओर से गोलचक्कर, फ्लाईओवर, क्रॉस जंक्शन को लेकर कलक्ट्रेट में मंगलवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता मेें एनएचएआई अफसरों की बैठक होगी, जिसमें शामली के चार चौराहों पर गोलचक्कर, फ्लाईओवर, क्रॉस जंक्शन बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य एवं भैंसवाल के पूर्व प्रधान उमेश पंवार के नेतृत्व में भैैंसवाल, बधेव, गोहरनी के लोग मंगलवार को डीएम जसजीत कौर से मिलकर शामली भैंसवाल मार्ग पर गोहरनी और शामली-गढ़ीपुख्ता रोड पर बधेव के गांव पास चौराहों पर फ्लाईओवर, क्रॉस जंक्शन का निर्माण कराने की मांग करेंगे। मेरठ-करनाल हाईवे की निर्माण एजेंसी के इंजीनियर केपी सिंह ने बताया कि डीएम की मंगलवार को होने वाली बैठक पर डीएम के समक्ष भैैंसवाल रोड और बधेव चौपालों के संबंध मेें कार्ययोजना को लेकर चर्चा की जाएगी।
शामली में बलवा के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और बाईपास से गुजरती कार।- फोटो : SHAMLI