फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर गलत साइड दौड़ रहे वाहन तो हादसे तो होंगे

विज्ञापन
थानाभवन में ट्रक पलटने से गिरे चूने के बोरों को समेटती जेसीबी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गलत दिशा में दौड़ रहे वाहन बन रहे हादसों का कारण
विज्ञापन

शामली। जिले में यातायात पुलिस वाहन चालकों को नियमों का पालन नहीं करा पा रही है। गलत साइड सड़कों पर दौड़ते वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं। बुधवार सुबह थानाभवन में गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रक के पलटने से गोसगढ़ निवासी दुकानदार राकेश की मौत हो गई।
जिले से होकर कई हाईवे गुजर रहे हैं। इन पर वाहन चालक बेतरतीब ढंग से वाहन दौड़ाते हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। मेरठ-करनाल हाईवे पर शहर में डिवाइडर न होने की वजह से वाहन चालक गलत दिशा में भी वाहन खूब दौड़ाते हैं। जिससे जाम की समस्या तो उत्पन्न होती ही है, हादसे का खतरा भी बना रहता है। यातायात पुलिसकर्मी भी ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-- गलत साइड वाहन दौड़ने से हुए हादसे
- डेढ़ माह पूर्व शिव मंदिर गुलजारी वाला के पास मोहल्ला पंसारियान निवासी बाइक सवार की मौत।
- दो माह पूर्व काबड़ौत पुल पर मेरठ के पांचली खुर्द निवासी दो युवक डीसीएम की टक्कर से घायल।
- चार वर्ष पूर्व कैराना रोड पर बाइक सवार भाजपा नेता की ट्रक की टक्कर से मौत
- हादसे के बाद कई मोहल्लों में पसरा अंधेरा
थानाभवन। ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर से नगर का बड़ा हिस्सा विद्युत सप्लाई बाधित होने से अंधेरे में चला गया था। ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त 400 केवी ट्रांसफार्मर से सप्लाई होने वाले मोहल्ला नबीपुरा सहित रोगनग्रान, खैल आदि मोहल्लों को जाने वाली सप्लाई बाधित हो गई। विद्युत कर्मचारियों का कहना था कि ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे बनाने में लगभग तीन दिन का समय लगेगा। तीन दिन तक विद्युत लाइन चालू नहीं की जा सकती। त्योहारों पर बिजली गायब होने से बड़ी समस्या बन सकती थी। विद्युत निगम के अवर अभियंता अमितोष मौर्य ने मौके पर टीम के साथ बड़ी मशक्कत के बाद लोहे का एक अस्थाई फाउंडेशन बनवा कर ट्रांसफार्मर को रखवाया तथा विद्युत लाइन जोड़कर विद्युत सप्लाई चालू कराई।

थानाभवन में पलटा पड़ा ट्रक।- फोटो : SHAMLI

थानाभवन में विलाप करते राकेश के परिजनों सांत्वना देते पूर्व मंत्री सुरेश राणा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें