फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे किनारे खड़े वाहन दे रहे हादसों को न्यौता

Fri, 24 Nov 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे किनारे खड़े वाहन दे रहे हादसों को न्यौता
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे कोई ध्यान, लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित सेंट आरसी स्कूल के निकट दोनों ओर हाईवे पर खड़े वाहन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। उपरिगामी पुल से वाहनों की गति अधिक होने तथा स्कूल के पास वाहनों के सड़क पर खड़े रहने से दुर्घटनाओं का खतरा अधिक है।

मेरठ करनाल हाईवे पर गाड़ी वाला चौक उपरिगामी पुल के निकट दोनों लाइनों पर अक्सर बड़े वाहनों का खड़ा होना आम बात हो गई है। जो लगातार हादसों को दावत दे रहे हैं, क्योंकि ऊपरिगामी पुल से आने वाले वाहनों की गति भी अधिक रहती है। वहीं, पुल से उतरते ही हाईवे के साइड में खड़े वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा अधिक बना रहता है। ऊपरिगामी पुल के निकट कस्बे का एक प्रसिद्ध स्कूल भी स्थित है। स्कूल की छुट्टी के समय यह समस्या अधिक विकट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर छुट्टी के समय अवैध पार्किंग के कारण हाईवे पर जाम लगना आम बात है। स्कूल के मैनेजमेंट ने हाईवे पर पार्किंग के बारे में संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में भी इसी जगह पर कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोग कासिम, इरशाद, समीर, पंकज एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा गाड़ीवाला चौराहा से रजाकनगर एवं काठा नदी तक नो पार्किंग जोन घोषित करने की मांग की है। जिसमें हादसों पर प्रतिबंध लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें